बिहार विधानसभा चुनाव में अभी 8 महीने का वक्त बचा है लेकिन सारी पार्टियां चुनावी मोड में आ चुकी हैं। तेजस्वी यादव के बेरोजगारी हटाओ यात्रा के ऐलान के बाद लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष और जमुई से सांसद चिराग पासवान ने भी बिहार में यात्रा पर निकलने का ऐलान कर दिया है। लोजपा के इस यात्रा का नारा होगा-"बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट"। 21 फरवरी से यात्रा की शुरूआत होगी। चिराग ने अपनी यात्रा को लेकर एक अलग टीम बनाई है। बिहार में चिराग की यह पहली यात्रा है। किस जगह से वह अपनी यात्रा की शुरूआत करेंगे, यह अभी स्पष्ट नहीं है।
" alt="" aria-hidden="true" />
चिराग के लिए बिहार चुनाव अग्निपरीक्षा
लोजपा के अध्यक्ष पद की कमान संभालने के बाद चिराग पासवान के लिए बिहार विधानसभा चुनाव अग्निपरीक्षा है। अध्यक्ष बनने के बाद चिराग झारखंड और दिल्ली चुनाव में फेल हो चुके हैं। ऐसे में बिहार में अपना जनाधार बनाए रखना चिराग के लिए बड़ी चुनौती है। पिछले साल नवंबर में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने अपने बेटे चिराग को लोजपा के अध्यक्ष पद की कमान सौंपी थी।